Explore

Search

July 12, 2025 9:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

सिवान : कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान: कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता का रविवार को शहर के एक मैरेज हॉल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता और कार्यकर्ता सभी बराबर हैं। सभी को ‘मैं’ की भावना त्यागकर ‘हम’ की भावना के साथ कार्य करना चाहिए, तभी पार्टी मजबूत होगी और परिणाम दिखेगा। उन्होंने कहा कि वे सीवान जिले में कांग्रेस को और सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इसी जिले से निकलकर कांग्रेस के माध्यम से देश का नाम रोशन किए थे।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि जितेंद्र गुप्ता के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने से सीवान की आवाज अब प्रदेश स्तर पर अधिक प्रभावशाली ढंग से सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में जिले की आठ में से छह सीटें इंडिया गठबंधन ने जीती थीं, इस बार सभी आठ सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगाएगी।

कार्यक्रम में डॉ. एहतेशाम अहमद ने अंगवस्त्र देकर जितेंद्र गुप्ता का स्वागत किया और कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें ऊंचा स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता ही पार्टी को बड़ी से बड़ी जंग में विजय दिला सकते हैं।

इस मौके पर मंच संचालन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक वकील गुप्ता ने सभी कांग्रेसजनों को गमछा और माला देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विनयचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विधु शेखर पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि रमाकांत सिंह, प्रद्युमन राय, ओमप्रकाश मिश्र, यशवंत कुमार चमन, कमलेश कुमार सिंह, मथुरा पंडित, मेराज अहमद, रुदल बागी, प्रेमनाथ पांडेय, पंचदेव राम, नवीन कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद, वदुद अहमद, विजयशंकर दुबे, शशिभूषण तिवारी, जवाहर भाई, अनंत तिवारी, परशुराम सिंह, एजाजूल हक, मो. हक, ध्रुव लाल प्रसाद, अशोक सिंह, शमीम अहमद, बच्चा सिंह, अलायुद्दीन, शशि कुमार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर