सिवान : विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में सैकड़ों पौधे लगाए गए
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण, वन विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकार का संयुक्त आयोजन
सिवान, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिवान के तत्वावधान में और वन विभाग के सहयोग से व्यवहार न्यायालय सिवान परिसर में सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालयकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधीशों ने स्वयं पौधे लगाकर संदेश दिया कि हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा हेतु पहल करनी चाहिए।
वृक्षारोपण में शामिल प्रमुख न्यायिक पदाधिकारी:
- विजय कृष्ण सिंह (एडीजे-1)
- सुशील कुमार त्रिपाठी (डीजे-2)
- संतोष कुमार (एडीजे-3)
- मनीष सिंह (एडीजे-4)
- उमाशंकर (एडीजे-5)
- प्रतिभा (एडीजे-6)
- राकेश कुमार पांडे (एडीजे-7)
- शशिभूषण कुमार (एडीजे-8)
- सुशांत रंजन (एडीजे-9)
- राजेश कुमार त्रिपाठी (एडीजे-10)
- मनीष पांडे (एडीजे-11)
- समीम राजा, राजेश द्विवेदी (उत्पाद न्यायाधीश)
- संजीव कुमार पांडे (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी)
- अरविंद कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, चांदनी गुप्ता, नितेश कुमार पंजियार, अमन पपनाइ, नेहा त्रिपाठी, मनीष पांडे (एसीजेएम)
- सुरभि सिंघानिया (एसडीजेएम)
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शम्भु दत्त शुक्ला
- महासचिव नवेंदु शेखर दीपक
- अधिवक्ता अमित रंजन, जय किशोर शर्मा (नजीर)
- न्यायालय कर्मी: जयप्रकाश (स्टेनो), दीपक मिश्रा, मनीष सिंह, सुनीति कुमारी, अतुल कुमार, बलवंत सिंह, प्रभात कुमार आदि।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अधिवक्ता गणेशाराम उर्फ ज्ञान रत्न ने साझा की।
