Explore

Search

July 16, 2025 7:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सीवान में तेज आंधी-पानी का कहर: पेड़ गिरने से दो महिला सहित चार की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

सीवान में तेज आंधी-पानी का कहर: पेड़ गिरने से दो महिला सहित चार की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लकड़ी नबीगंज, भगवानपुर हाट, जीबी नगर और लखनौरा में हुईं घटनाएं, परिजनों में मचा कोहराम

सिवान: जिले में सोमवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाओं में दो महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई स्थानों पर वाहन व भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • चंद्रावती देवी, पत्नी विजय प्रसाद, निवासी माधोपुर (लकड़ी नबीगंज)
  • कवलपति देवी, पत्नी प्रभु मांझी, निवासी लखनौरा
  • युसूफ अली, पुत्र सैफू मियां, निवासी बड़कागांव (भगवानपुर हाट)
  • श्रीराम कुशवाहा, निवासी धोबवलिया टोला, सतवार पंचायत (जीबी नगर)

घटनाओं का विवरण:

  • माधोपुर (लकड़ी टोला) में आम का पेड़ घर के पीछे से गिरने से चंद्रावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के चार बच्चे हैं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  • वाजितपुर में पेड़ गिरने से कपड़ा व्यवसायी युसूफ अली की कार पर डाल गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह आंधी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था।
  • लखनौरा में कर्कट की दीवार गिरने से कवलपति देवी की जान चली गई।
  • धोबवलिया टोला (सतवार पंचायत) में तेज हवा के दौरान पेड़ गिरने से श्रीराम कुशवाहा की मृत्यु हो गई।

अन्य नुकसान:

  • भगवानपुर हाट थाना परिसर में गूलर का पेड़ गिरने से थाना भवन और कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
  • एनएच 331 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।
  • नगवां में एक गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी स्कॉर्पियो पर पेड़ गिर गया।
  • मलमलिया आरओबी पर हवा के कारण करकट उड़कर नीचे गिर गए, जिससे खतरा बढ़ गया।

प्रशासन द्वारा सभी घटनाओं की जांच की जा रही है और मृतकों के परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर