Explore

Search

July 16, 2025 9:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नौतन : भूमि विवाद में फायरिंग से वृद्ध घायल, नौतन के महुआभुसा में तनावपूर्ण स्थिति

नौतन : भूमि विवाद में फायरिंग से वृद्ध घायल, नौतन के महुआभुसा में तनावपूर्ण स्थिति
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रात्रि में हुई गोलीबारी, घायल वृद्ध का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए दो खोखा

सिवान (बिहार) : नौतन थाना क्षेत्र के महुआभुसा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक 70 वर्षीय वृद्ध बच्चा सिंह गोली लगने से घायल हो गए। घायल बच्चा सिंह, पिता बिंदेश्वरी सिंह, को तत्काल इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

क्या है मामला
बताया जा रहा है कि बच्चा सिंह और बृजकिशोर सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से भूमि और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। घायल पक्ष के अनुसार, 26 मई की रात करीब एक बजे जब बच्चा सिंह अपने पड़ोसी प्रभुनाथ सिंह के घर सोए हुए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली चला दी गई, जो बच्चा सिंह के पैर में लगी।

घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया।

दूसरे पक्ष का पक्ष
इस मामले में आरोपी पक्ष के बृजकिशोर सिंह ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक सप्ताह पहले कटहल तोड़े जाने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने रास्ता बंद कर दिया और थाने में 22 मई को एक-दूसरे के विरुद्ध आवेदन दिया था। गांव के पंचों द्वारा मध्यस्थता की कोशिश की गई थी और चार दिन का समय विवाद सुलझाने को दिया गया था। बृजकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें फंसाने की नीयत से झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
नौतन थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से प्रभुनाथ सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर