✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
“सिंदूर नहीं चिनगारी है, पाकिस्तान पर भारी है” नारों के साथ गोरेयाकोठी में निकली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा विधायक देवेश कान्त सिंह के नेतृत्व में देशभक्ति से गूंजा इलाका
सिवान (बिहार) : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर बृहस्पतिवार को सिवान जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक देवेश कान्त सिंह के नेतृत्व में गोरेयाकोठी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें “देश हमारा गर्व, सेना हमारी शान” और “सेना के सम्मान में, हम सब मैदान में” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
यह यात्रा गोरेयाकोठी विधायक आवास से शुरू होकर ईमिलिया मोड़, गफ्फार मोड़, जामो बाजार, मझवलिया बाजार, लधी बाजार, जगदीशपुर बाजार, अफराद मोड़, सिसई मोड़, छितौली बाजार, मुस्तफाबाद, पुरन्दरपुर, भिठी बाजार, खवासपुर और मदारपुर होते हुए नबीगंज में समाप्त हुई। लगभग 5 घंटे तक चली यह यात्रा पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में रंगती रही।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा सिवान जिला पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, काली चरण प्रजापति, अखिलानंद सिंह, ब्रजेश सिंह, वसी अहमद खां, संजय पांडेय, सोनू सिंह, देवेंद्र गिरी, कुबेर प्रसाद कुशवाहा, श्याम किशोर तिवारी, सत्येंद्र सिंह, अमरनाथ शर्मा, मृत्युंजय सिंह, मनोज गुप्ता, यशवंत सिंह, नवल सिंह, भिखारी सिंह, छोटे लाल शाह, राजेश यादव, राजन सिंह, रंजन गुप्ता, नन्हें ठाकुर, लाल बहादुर पर्वत, बिनीत सिंह, सुमित सिंह, रंजीत भारती, प्रभु नाथ सिंह, उमेश तिवारी, मनोज सिंह, राजेश्वर शाह समेत सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया।
विधायक देवेश कान्त सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य क्षमता, साहस और संप्रभुता की मिसाल है। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की संकल्प शक्ति का प्रतीक है।” उन्होंने वीर सैनिकों को ससम्मान नमन करते हुए कहा कि इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति गीत गाए और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा एक जनजागरण अभियान में तब्दील हो गई, जिसमें लोगों ने सेना के शौर्य को नमन किया और पाकिस्तान को चेताया कि “अब भारत सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र है।”
