Explore

Search

July 12, 2025 8:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

सिवान : महिला संवाद में दीदियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, 1000 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा, गुठनी, पचरुखी और हुसैनगंज में जीविका द्वारा आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों—हसनपुरा, गुठनी, पचरुखी और हुसैनगंज में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।

हसनपुरा:
हसनपुरा प्रखंड के सहुली पंचायत में शंकर ग्राम संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह और क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार ने की। कार्यक्रम में 200 से अधिक दीदियां शामिल हुईं। वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

हुसैनगंज:
छाता पंचायत के रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कृष्ण जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब 250 जीविका दीदियां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री की वीडियो क्लिप सुनकर महिलाएं प्रेरित हुईं। प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि महिलाएं अपने गांव के विकास, बच्चों की शिक्षा और रोजगार की दिशा में जागरूक हो रही हैं।

पचरुखी:
मखनुपुर में आकाश ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें मुखिया संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। करीब 400 महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। सरकार की योजनाओं जैसे पंचायती राज में आरक्षण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई।

गुठनी:
टड़वा खुर्द में गोपाल ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। किशोरी और महिलाओं के विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार और टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इन आयोजनों में विभिन्न स्तर के पदाधिकारी, समन्वयक, लेखपाल, यूनिसेफ प्रतिनिधि एवं ऑन स्टॉप केंद्र के सदस्य मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर