Explore

Search

December 11, 2025 5:25 am

हुसैनगंज : बहरीन में सड़क हादसे में सहुली के युवक की मौत, स्वजनों में मातम

 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान) : बहरीन में हुए सड़क हादसे में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 2 फरवरी को हुई, जब 38 वर्षीय अमित शर्मा सड़क पार कर रहे थे और अचानक एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक अमित शर्मा सहुली निवासी रामसागर शर्मा के पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

तीन माह पहले गए थे बहरीन
स्वजनों ने बताया कि अमित शर्मा तीन महीने पहले, नवंबर में, आजीविका के लिए बहरीन गए थे। वहां 2 फरवरी को यह हादसा हुआ, जिसकी सूचना वहां के लोगों ने स्वजनों को दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के परिवार में पत्नी संगीता देवी, मां शांति देवी, 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार और 8 वर्षीय पुत्री सौम्या कुमारी हैं। अमित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और सभी भाइयों की शादी हो चुकी है।

अब स्वजन बहरीन से उनके शव के आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे अंतिम संस्कार किया जा सके। गांव में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर