Explore

Search

December 15, 2025 10:02 am

हुसैनगंज: फसल काटने के मामले में छह के विरुद्ध प्राथमिकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पीड़ित का आरोप— जबरन काटी गई सरसों की फसल, विरोध करने पर दी धमकी

हुसैनगंज (सीवान): थाना क्षेत्र के देईपुर निवासी श्यामबहादुर यादव ने गांव के ही छह लोगों पर जबरन सरसों की फसल काटने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को जब वे अपने खेत में सरसों की फसल काट रहे थे, तभी पड़ोसियों ने पुलिस बुलाकर उन्हें रोक दिया। शाम को जब वे खेत पहुंचे, तो देखा कि उनकी फसल चोरी से उठा ली गई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए।

पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी 11 फरवरी को पड़ोसी विक्की यादव और उसके स्वजन हरवे-हथियार के बल पर ढाई कट्ठा जमीन में लगी सरसों की फसल जबरन काट चुके थे। उन्होंने इस संबंध में भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर