Explore

Search

January 19, 2026 7:07 am

हुसैनगंज : पहलगाम आतंकी हमले के शिकार सैलानियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरवा में युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ दिखाया एकजुटता, मौन श्रद्धांजलि देकर किया नमन

हुसैनगंज (सिवान): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की याद में सिवान जिले के पूर्वी हरिहांस पंचायत अंतर्गत हसनपुरवा गांव में गुरुवार की देर शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।

यह आयोजन जागरण पंचायत क्लब के सक्रिय सदस्य महाराजा दुबे एवं डॉ. गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और आतंकियों के इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की गई।

बताते चलें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल 28 पर्यटकों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से सनी पांडेय, रंजन यादव, रंजू कुमारी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट साकिना, प्रेम पांडेय, दीपक राम, अजय राम और पुजारी धनंजय दुबे सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर