Explore

Search

December 15, 2025 9:58 am

हुसैनगंज : आपसी विवाद में मारपीट, नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपित किए गए हैं।

पहला पक्ष: पैसे और आभूषण छीनने का आरोप

अनुज कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि 5 मार्च की दोपहर जब वह घर लौट रहा था, तभी रफीपुर रौजा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के पवन श्रीवास्तव और सोहन श्रीवास्तव ने उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर पिस्टल दिखाते हुए उसके जेब से ₹20,500, सोने की चेन और अंगूठी छीनकर फरार हो गए।

दूसरा पक्ष: फसल बर्बाद करने और लूटपाट का आरोप

विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि 5 मार्च की दोपहर रोहित पांडेय, शशिभूषण पांडेय और कुछ अज्ञात लोग उसके गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जब उसके पुत्र ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसका दूसरा पुत्र पहुंचा तो कट्टा दिखाकर उसके पास से ₹1,500 और सोने की चेन छीन ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर