Explore

Search

December 13, 2025 3:07 pm

हुसैनगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

 

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव के समीप आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर 14 मार्च की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बेलवासा निवासी शुभनारायण तिवारी उर्फ शुभम बाबा के 20 वर्षीय पुत्र श्यामनंदन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

स्वजनों के अनुसार, श्यामनंदन तिवारी बाइक से रघुनाथपुर के समीप लगुसा जा रहा था। जैसे ही वह बघौनी गांव के पास पहुंचा, आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया और आसपास के लोग स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि श्यामनंदन तिवारी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था। इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर