Explore

Search

December 15, 2025 10:21 am

हसनपुरा : हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ विष्णु महायज्ञ का पूर्ण समापन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के पकड़ी पंचायत स्थित महुअल महाल में मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ सह रामकथा का समापन सोमवार को हवन-पूजन के साथ हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यज्ञ मंडप की परिक्रमा, वैदिक मंत्रोच्चारण और जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। महायज्ञ में यज्ञाचार्य के रूप में पंडित लक्ष्मी निधि मिश्र, अनूप पांडेय, सोमनाथ शुक्ल, सौरभ उपाध्याय, विष्णुकांत एवं मुकेश ने पूजा विधि संपन्न कराई।

पूर्णाहुति के उपरांत यजमानों को अंगवस्त्र एवं दान-दक्षिणा प्रदान कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम में यजमान कृष्णदेव मिश्र, अनूप मिश्र, विपिन सिंह, राकेश सिंह, उमा सिंह, भूपेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, राजेंद्र पांडेय, राजमंगल पांडेय, अनूप सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर