Explore

Search

December 11, 2025 6:13 am

हसनपुरा : शोभा यात्रा निकालकर दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, आंबेडकर जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा में बहुजन एकता मंच द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हसनपुरा (सिवान): नगर पंचायत हसनपुरा में बुधवार को बहुजन एकता मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर त्रिलोकीनाथ राम के नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया।

शोभा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर हसनपुरा बस स्टैंड, अरंडा, गोला बाजार, कालीस्थान, मदरसा गौसिया होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस यात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारा, समरसता और संविधानिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

हसनपुरा बस स्टैंड के पास एक निजी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात उनकी जीवनी से संबंधित गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि बहुजन समाजवाद पार्टी के केंद्रीय प्रभारी नर्मदा प्रसाद आहरवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता लाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को मुखिया सोहन राम, राकेश राम, ओमप्रकाश यादव, कांग्रेस नेता मो. हक, प्रो. संजय बौद्ध, शिक्षक विजय कुमार दास, कुणाल किशोर, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार, बसपा बिहार के महासचिव लक्ष्मण मांझी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
राजद नेता ओसामा साहब, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद उर्फ कक्कू, शारिक इमाम को सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन जयप्रकाश राम ने किया।

इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, ललन राम, भोला राम, कन्हैया राम, शिवकुमार राम, नंदलाल राम, जितेंद्र मांझी, संजीत कुमार, उमेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, श्यामलाल राम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर