Explore

Search

February 15, 2026 1:43 pm

हसनपुरा : पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, सहुली, पकड़ी और रजनपुरा पंचायतों में होना है उपचुनाव

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, सहुली, पकड़ी और रजनपुरा पंचायतों में होना है उपचुनाव
✒️ स्वराज सिंह

प्रखंड मुख्यालय पर बनाए गए हेल्प डेस्क, पहले दिन नहीं हुआ किसी प्रत्याशी का नामांकन

हसनपुरा (सिवान) : राज्य पंचायत उप निर्वाचन के निर्देशानुसार जिले के हसनपुरा प्रखंड में तीन रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत प्रखंड मुख्यालय में पकड़ी और सहुली पंचायत के मुखिया तथा रजनपुरा पंचायत के सरपंच पद के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी की गई है।

14 जून से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसके लिए प्रखंड मुख्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। हेल्प डेस्क पर प्रखंड सहायक सेराज हवारी और अब्दुर्रहमान अंसारी की देखरेख में अभ्यर्थियों के नामांकन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

हालांकि पहले दिन यानी शनिवार को कोई भी अभ्यर्थी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी।

नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की समीक्षा 21 से 23 जून तक की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 24 व 25 जून, अंतिम सूची का प्रकाशन व प्रतीक चिह्न का आवंटन 26 जून को किया जाएगा।

मतदान की तिथि 9 जुलाई निर्धारित है, जबकि मतगणना 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय में की जाएगी।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मुखिया पद के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा जबकि सरपंच पद के लिए मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर