✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम
रेलवे प्रशासन ने होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली विशेष गाड़ी के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन डिब्रूगढ़ से 12 और 19 मार्च को तथा गोरखपुर से 13 और 20 मार्च को दो फेरों में चलेगी।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 12 और 19 मार्च को बुधवार के दिन सुबह 09:10 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया, सिमालुगुड़ी, मरियानी, दीमापुर, दीफू, लमडिंग, होजई, चापरमुख, जागीरोड, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू बोगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान होते हुए 16:40 बजे देवरिया सदर से छूटकर शाम 19:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली विशेष गाड़ी 13 और 20 मार्च को गुरुवार के दिन रात 21:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 22:36 बजे देवरिया सदर और 23:57 बजे सीवान से छूटकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर के दो, शयनयान श्रेणी के 13 और साधारण द्वितीय श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन का यह निर्णय होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है, जिससे त्योहार पर यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।