Explore

Search

December 15, 2025 10:21 am

सीवान: होली पर अबीर-गुलाल की धूम, कुर्ता फाड़ होली और धूरखेल का लिया आनंद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गांव और शहर में उल्लास, होली गीतों और पकवानों से सराबोर रहा माहौल

सीवान में होली का त्योहार गुरुवार को होलिका दहन के साथ शुरू हुआ और शुक्रवार-संबिवार तक धूमधाम से मनाया गया। होली है… जैसे परंपरागत गीतों के साथ अबीर-गुलाल की बौछार और रंगों की मस्ती में पूरा जिला सराबोर रहा। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक युवाओं ने कुर्ता फाड़ होली और धूरखेल का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी इस रंगोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रंग-बिरंगे पकवानों के साथ होली का आनंद

होली पर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी खास रहा। लोग गुझिया, पुआ, दही बड़ा, कचौड़ी, ठेकुआ, मालपुआ और इमली की चटनी जैसी मिठाइयों का लुत्फ उठाते नजर आए। घर-घर जाकर लोगों ने अबीर लगाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और छोटे-छोटे बच्चों ने रंगों से खेलकर खुशियां मनाईं।

होलियारों की टोली ने गाए पारंपरिक होली गीत

शहर से लेकर गांवों तक होली गीतों की गूंज सुनाई दी। “सिया निकले अवधवा की ओर,” “होलिया खेले राम लला,” “बंगला में उड़ेला अबीर हो रामा” जैसे पारंपरिक गीतों पर युवाओं की टोलियां झूमती रहीं। ढोल-नगाड़े और मंजीरों की ताल पर होरियारों की टोली गली-गली घूमी और माहौल को संगीतमय बना दिया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन मुस्तैद

होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चौकस रहा। एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस बल के जवान लगातार गश्त करते रहे। जिले के नौतन, बड़हरिया, जीरादेई, मैरवा, गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन, दारौंदा, पचरुखी, भगवानपुर हाट, बसंतपुर, आंदर, महाराजगंज, लकड़ी नबीगंज और गोरेयाकोठी प्रखंडों में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली संपन्न हुई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर