Explore

Search

December 15, 2025 11:12 am

सीवान: समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

सीवान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की भूमिका और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों व कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी समानता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही महिला फैकल्टी और स्टाफ के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. यामिका पटेल विजयी रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह सहित सभी शिक्षकों ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दूसरी ओर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. रीता सिन्हा और न्यायिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए अधिवक्ता संगीता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

इस दौरान न्यायाधीश ने महिलाओं की समाज में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “महिलाएं सृष्टि की जननी होने के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वह परिवार आदर्श नहीं माना जाता।”

कार्यक्रम में जयप्रकाश प्रसाद, दीपक मिश्रा, अतुल कुमार, मनीष कुमार सिंह, बलवंत सिंह, प्रभात कुमार, अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर