Explore

Search

January 20, 2026 2:45 pm

सीवान: माडल अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा नहीं, मरीजों को होती है परेशानी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चार माह बाद भी लिफ्ट चालू नहीं, मरीज और तिमारदार परेशान

सीवान: जिले के माडल अस्पताल का उद्घाटन हुए चार माह से अधिक समय बीत चुका है। भवन में इमरजेंसी सेवा सहित कई ओपीडी विभागों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन मरीजों और उनके तिमारदारों को सबसे अधिक परेशानी लिफ्ट सेवा चालू नहीं होने के कारण हो रही है।

चार मंजिला इस भवन में मरीजों और स्वजनों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे आना-जाना पड़ रहा है, जिससे खासकर वृद्ध, दिव्यांग व गंभीर रोगी अत्यधिक कठिनाई झेल रहे हैं। लिफ्ट की सुविधा अब तक चालू नहीं हो सकी है और निर्माण कार्य भी धीमी गति से जारी है, जबकि निर्माण कंपनी अस्पताल को पहले ही हैंडओवर कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर 2024 को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 36 करोड़ रुपये की लागत से बने इस माडल अस्पताल का उद्घाटन किया था। अस्पताल जी प्लस चार मंजिला है और इसमें कुल 200 बेड की सुविधा उपलब्ध है।

फिलहाल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा, महिला ओपीडी, शिशु रोग विभाग, ओपीडी अल्ट्रासाउंड केंद्र और ईएनटी विभाग की ओपीडी शुरू की गई है। अन्य विभागों का संचालन अब भी पुराने अस्पताल भवन से किया जा रहा है। प्रसव केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सेवा की शुरुआत भी अब तक नहीं हो सकी है। मरीजों और तिमारदारों ने शीघ्र लिफ्ट सेवा चालू करने की मांग की है ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर