Explore

Search

December 11, 2025 6:15 am

सीवान: बैंकाक कॉन्फ्रेंस में डा. एहतेशाम ने प्रस्तुत किया डायबिटीज पर शोध पत्र

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

163 देशों के प्रतिनिधियों के बीच डायबिटीज से जुड़ी मेटाबॉलिक जटिलताओं पर दिया महत्वपूर्ण व्याख्यान

सीवान जिले के जैक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं सारण प्रमंडल के जाने-माने मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने बैंकाक स्थित बीटेक सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन कॉन्फ्रेंस में पूरी दुनिया के सामने अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। मंगलवार को आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में 163 देशों के प्रतिनिधियों सहित दस हजार से अधिक डेलीगेट शामिल हुए।

डा. एहतेशाम ने अपने शोध पत्र में नए डायबिटीज मरीजों में पहले से मौजूद मेटाबॉलिक समस्याओं पर आधारित अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जब कोई नया डायबिटीज मरीज ओपीडी में आता है, तो उसमें पहले से ही डायबेटिक न्यूरोपैथी, रेटिनोपैथी, नेफ्रोपैथी, कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं और उच्च रक्तचाप जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं।

अपने रेट्रोस्पेक्टिव अध्ययन के आधार पर उन्होंने कहा कि लगभग 35 प्रतिशत नए डायबिटीज मरीजों में कम-से-कम एक मेटाबॉलिक जटिलता पाई जाती है। इस कारण ऐसे मरीजों का समग्र स्वास्थ्य मूल्यांकन प्रारंभिक अवस्था में ही करना अनिवार्य है, जिससे उनकी समय रहते समुचित चिकित्सा की जा सके।

डा. एहतेशाम की इस प्रस्तुति को कॉन्फ्रेंस में विशेष सराहना मिली और उनके शोध को वैश्विक स्तर पर एक नया दृष्टिकोण माना गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर