Explore

Search

March 17, 2026 2:09 am

सीवान: नगर थाना इंस्पेक्टर ने होली को लेकर की शांति समिति की बैठक

 

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

सीवान : नगर थाना परिसर में शनिवार की देर शाम नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि होली में हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की विशेष टीमें शराब तस्करों और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगी।

इंस्पेक्टर राजू कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे होली को आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग लगाना, होलिका दहन या होली के दिन अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर