✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: एक साल से दुष्कर्म मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त को महिला थाना की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त देवरिया जिला के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार यादव है।
महिला थानाध्यक्ष भारती कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 06/24 दिनांक 22 जनवरी 2024 के प्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा कुमार यादव को उसके गांव फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कृष्णा कुमार यादव पर दुष्कर्म का आरोप था और वह एक साल से फरार चल रहा था।