✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
ग्राहकों और शोरूम कर्मियों ने अबीर-गुलाल के साथ मनाया रंगों का त्योहार
सीवान शहर के राजेंद्र पथ स्थित वी-मार्ट के समीप प्रसिद्ध तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहकों द्वारा केक काटकर की गई, जिसमें बबीता देवी, मीरा देवी, हेमलता देवी, कुमारी प्रियंका, मंजीत सिंह, राजन सिंह, रंजीत सिंह और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर शोरूम कर्मियों और ग्राहकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गुलाब की खुशबू के बीच उपस्थित लोगों ने पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया। शोरूम के प्रोपराइटर ने कहा कि “होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है। इसे मिलजुल कर मनाने से ही इसका वास्तविक आनंद मिलता है।”
इस मौके पर शोरूम कर्मियों में अबरार अली, वरुण तिवारी, विवेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।