Explore

Search

December 11, 2025 6:23 am

सीवान: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पहचान अब तक अज्ञात

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अमलोरी सरसर स्टेशन के पास हुआ हादसा, युवक सदर अस्पताल में भर्ती

सीवान-हथुआ रेलखंड पर अमलोरी सरसर स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय गेटमैन और लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

इस संबंध में आरपीएफ उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा भेजे गए मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 75103 से गिरकर एक युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल धर्मप्रकाश मिश्रा के साथ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई घायल व्यक्ति नहीं मिला।

पूछताछ करने पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने बताया कि घायल युवक को 112 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो युवक गंभीर रूप से घायल था और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। उसके पास कोई यात्रा टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर