Explore

Search

December 15, 2025 11:38 am

सीवान: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बंदियों से की बातचीत, जेल प्रशासन को दिए सुधार संबंधी निर्देश

सीवान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने सोमवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने महिला खंड में जाकर महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा, कारा अस्पताल में इलाजरत बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने तरुण वार्ड, पुरुष वार्ड और वृद्ध वार्ड का भी जायजा लिया और वहां रह रहे बंदियों से बातचीत की। उन्होंने कारा पाकशाला, लीगल एड क्लिनिक, अस्पताल, विभिन्न वार्डों और कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया। जेल की साफ-सफाई देखकर वे संतुष्ट नजर आए और जेल प्रशासन को इसे सुधार गृह के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक, कारा चिकित्सक, सहायक अधीक्षक एवं अन्य कारा कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर