Explore

Search

December 15, 2025 11:32 am

सीवान: ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री को सौंपा पिट्ठू बैग

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

यात्री का बैग सुरक्षित रूप से लौटाया गया

आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटा एक यात्री का पिट्ठू बैग उसे सुरक्षित सौंप दिया। मामले में उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 15047 के कोच संख्या बी-7 में बर्थ संख्या 45 पर छोड़ा गया एक पिट्ठू बैग सीवान जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राम कुमार यादव द्वारा बरामद कर पोस्ट पर रखा गया था।

बाद में नगर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी संजीत कुमार पोस्ट पर पहुंचे और बताया कि यह बैग उनके साले, सारण के मांझी थाना क्षेत्र के डुमगढ़ निवासी चंदन कुमार का है, जो छपरा जंक्शन पर उतरते समय छूट गया था। संजीत कुमार द्वारा आधार कार्ड व यात्रा संबंधित टिकट की छायाप्रति प्रस्तुत की गई, जिसका मिलान करने पर सही पाए जाने के बाद बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर