Explore

Search

December 11, 2025 5:30 am

सीवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

घटनाएं गोरेयाकोठी और बड़हरिया में, घायलों का इलाज जारी

सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्धी गांव और बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पहली दुर्घटना लद्धी गांव में हुई, जहां सुघरी निवासी विजय कुमार और रत्नेश्वर कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। विजय कुमार ने बताया कि बाइक से लद्धी गांव पहुंचने के दौरान अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे वे बाइक से गिर गए और घायल हो गए।

दूसरी दुर्घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव के पास हुई, जहां दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें थावे निवासी शिल्पी कुमारी और अजय कुमार तथा बड़हरिया निवासी जितेंद्र कुमार और सतीश कुमार शामिल हैं। अजय कुमार ने बताया कि वे शिल्पी कुमारी के साथ बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे चारों लोग घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर