Explore

Search

March 12, 2026 6:58 pm

सिसवन मेंहदार महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में भिखारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन: सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध भिखारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बुजुर्ग लंबे समय से मंदिर परिसर में भीख मांगते देखा जा रहा था। मौत के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने या किसी बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हुई होगी

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में यह स्वाभाविक मौत प्रतीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का रहने वाला था

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर