Explore

Search

August 9, 2026 3:46 pm

सिसवन : बाबा महेंद्रनाथ धाम में चला विशेष सफाई अभियान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

श्रावणी मेला से पहले मंदिर परिसर और सरोवर को स्वच्छ बनाने की पहल


  • बाबा महेंद्रनाथ धाम परिसर में चलाया गया सफाई अभियान
  • मंदिर परिसर और सरोवर की हुई सफाई
  • श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन और टीम सक्रिय
  • ग्रामीणों ने पहले उठाई थी सरोवर सफाई की मांग

सिसवन (सिवान): प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ धाम परिसर में गुरुवार को जिला टीम और ब्लाक टीम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर के साथ-साथ सरोवर की भी साफ-सफाई की गई। आगामी श्रावण मास मेले को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जिला को-ऑर्डिनेटर विक्की विशाल ने बताया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले पूरे परिसर को पूरी तरह साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्रनाथ धाम को चकाचक बनाने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बताया गया कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण निपुण सिंह, अमितेश सिंह, धीरज गुप्ता, रामबाबू, राहुल सिंह, कमलेश कुमार पंडित, कमलेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी विकास सिंह राठौड़ तथा समाजसेवी प्रकाश सिंह पन्नू समेत अन्य लोग कमल दाह सरोवर की सफाई की मांग कर रहे थे। करीब 203 एकड़ में फैले इस विशाल सरोवर की सफाई को लेकर लोगों ने सरकार से पहल करने की अपील भी की थी।
विक्की विशाल ने बताया कि ब्लाक को-ऑर्डिनेटर, स्वच्छता सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों के सहयोग से अभियान की शुरुआत की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि श्रावण मास में लगने वाले भव्य मेले से पहले सरोवर की सफाई की योजना को लागू कर कार्य पूरा कर लिया जाए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर