Explore

Search

August 13, 2026 9:23 am

सिवान: 30 मार्च से शुरू होगा श्रीराम जन्म महोत्सव कार्यक्रम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर के गांधी मैदान में छह अप्रैल को भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी

सिवान के गांधी मैदान में 30 मार्च से श्रीराम जन्म महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत छह अप्रैल को भगवान राम की शोभा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गांधी मैदान में संपन्न होगी।

गांधी मैदान में होने वाली हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम के लिए विशाल मंच और पंडाल का निर्माण कराया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को राजेंद्र पथ स्थित भृगुनाथ भवन में श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद संयोजक मुकेश कुमार ने नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार को आवेदन देकर कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामनवमी तक यह महोत्सव पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। 30 मार्च से नियत समय पर पूजन, यज्ञ स्थल की परिक्रमा, रामायण पाठ और प्रवचन के दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर