Explore

Search

December 15, 2025 11:32 am

सिवान : सोनिया व राहुल गांधी का भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, जेपी चौक पर सांकेतिक पुतला दहन

सिवान: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सिवान इकाई द्वारा शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने किया, जो पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अभिमन्यु सिंह के आवास से निकलकर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर सभा में तब्दील हुआ।

विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी घोटालों की जननी रही है। नेशनल हेराल्ड समेत कई घोटालों में सोनिया व राहुल गांधी की संलिप्तता पहले से दर्ज है। इनका जेल जाना तय है।”

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति शुरू से ही भ्रष्टाचार आधारित रही है। जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम कर रही हैं और कोई भी दोषी अब बच नहीं पाएगा।

पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “नेशनल हेराल्ड की करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को कांग्रेस के नेताओं ने निजी संपत्ति बना लिया। लेकिन यह घोटाला अब जनता और कानून के सामने उजागर हो चुका है।”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रदर्शन देशभर के सभी जिलों में किया जा रहा है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वालों को अब जवाब देना होगा।

प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, हरेंद्र कुशवाहा, हैप्पी यादव, नीतीश कुशवाहा, शर्मानंद राम, गोविंद बसु, धनंजय सिंह, सोमिल उपाध्याय, महेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, प्रदीप कुमार रोज, अजीत कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर