✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
हरिहरपुर निवासी की बाइक कोर्ट कैंपस से हुई गायब, नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
सिवान : जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ निवासी राज किशोर यादव की बाइक सिविल कोर्ट परिसर से चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज किशोर यादव 16 अप्रैल को किसी कार्यवश सिविल कोर्ट आए थे। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के उत्तरी दिशा में बने शेड के अंदर अपनी बाइक खड़ी की थी और कोर्ट में अपना कार्य करने चले गए। जब वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बाइक चोरी की है।
इस घटना के बाद सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कोर्ट जैसे संवेदनशील परिसर से बाइक की चोरी होना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।