✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर शनिवार देर शाम सराय थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत उखई चंवर में छापेमारी कर पांच अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पाश) भी विनिष्ट किया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। छापेमारी से पहले ही तस्कर फरार हो गए, लेकिन जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।