✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: रविवार को शहरवासियों को चार घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान नए फीडर के निर्माण और लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिवशंकर सिंह ने जानकारी दी कि रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस अवधि में अस्पताल रोड और टाउन वन फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे। अधिकारी ने उपभोक्ताओं से इस बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।