Explore

Search

December 15, 2025 11:06 am

सिवान : विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने स्कूल परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने स्कूल परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वी.एम.एच. हाई स्कूल में छात्र कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लगाए पौधे, अधिकारियों ने की सराहना

सिवान: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सिवान इकाई द्वारा वी.एम.एच. हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अखिलेश कुमार, एवं अरविंद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि “पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है, और एक-एक पौधा भविष्य की सांसें बचा सकता है।”

कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री मनोज गुप्ता ने बताया कि एबीवीपी ‘एसएफएस’ (Students for Seva) के माध्यम से जल, जंगल, जमीन, जीव और जंतु के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कई छात्र कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से अंशु कुमारी, अंगेश कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, रोहन ठाकुर, आर्यन कुमार आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जगाना और वृक्षारोपण को सामाजिक आंदोलन का रूप देना रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर