Explore

Search

January 19, 2026 7:59 am

सिवान : प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया फ्रिस्किंग प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया फ्रिस्किंग प्रशिक्षण
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जसौली खर्ग में 20 जून को प्रस्तावित प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन में हुई विशेष ट्रेनिंग

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित सिवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली खर्ग गांव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है

इसी क्रम में रविवार को शहर के पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) का प्रशिक्षण दिया।

सुरक्षा शाखा की ओर से यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में वीआईपी के निकट तैनात रहने वाले सादे वस्त्रधारी सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा सुरक्षा जांच में लगे कर्मियों को भी विशेष निर्देश और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सभी तैनात पुलिसकर्मियों को स्मार्ट आई कार्ड दिए जाएंगे, ताकि उनकी पहचान स्पष्ट रूप से हो सके और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है और पुलिसकर्मियों को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से समझाई जा रही है।

इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के सभी थानों के पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर