Explore

Search

February 15, 2026 12:30 pm

सिवान : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान जंक्शन पर मंगलवार को एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कप्तानगंज, भटनी, सिवान, छपरा यांत्रिक, छपरा आऊटडोर शाखा और वाराणसी मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने यूनियन की जीत पर कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में नया सवेरा आया है। यूनियन अपने सभी वादों को जरूर पूरा करेगी।

बैठक में मंडल मंत्री ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जोरदार मांग की। वहीं, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अब रेल कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वाराणसी मंडल कार्यालय नहीं जाना होगा, सिवान जंक्शन पर ही समाधान की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमैया मिश्रा ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्व विशाल सिंह, नसरुल्लाह, बिट्टू यादव, शाखा मंत्री यमुना प्रसाद, अध्यक्ष दीपक यादव, छपरा शाखा मंत्री संजय तिवारी, अध्यक्ष मनु रंजन, यांत्रिक शाखा छपरा के मंत्री दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर