Explore

Search

August 16, 2026 6:27 am

सिवान : दो दुकानों का शटर तोड़ लाखों की चोरी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बबुनिया मोड़ पर पूजा ऑटो स्पेयर से बैटरी और नकदी उड़ाई, वेलकम मोबाइल में भी चोरी का प्रयास

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित दो दुकानों को अज्ञात चोरों ने गुरुवार की देर रात निशाना बनाया। पूजा ऑटो स्पेयर और वेलकम मोबाइल नामक दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की बैटरी, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकानदारों को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पूजा ऑटो स्पेयर के संचालक रमाकांत ने बताया कि रोज की तरह वे शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों से फोन आने पर जब दुकान पर पहुंचे, तो शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर जांच करने पर 10 बैटरियां, 28 हजार रुपये नकद और अन्य सामान गायब पाया गया।

वहीं वेलकम मोबाइल दुकान के संचालक आशीष कुमार ने बताया कि उनकी दुकान का भी शटर तोड़ा गया, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में चोरी की इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। बबुनिया मोड़ जैसे व्यस्त इलाके में इस प्रकार की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर