✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।
भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष और गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास पर विशेष समारोह आयोजित हुआ। यहां ध्वजारोहण के बाद झंडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह ध्वजारोहण पुरातत्व विभाग के केयरटेकर कुंदन कुमार शर्मा ने किया। मौके पर पुरातत्व विभाग के पदाधिकारी विक्रम झा, बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीओ हेमेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, और देशरत्न के पैतृक संपत्ति के प्रबंधक रामेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
गोरेयाकोठी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रजिया खातून और सीएचसी में स्वास्थ्य प्रबंधक बी.के. सिंह की उपस्थिति में प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार राज ने ध्वजारोहण किया। बसंतपुर के राजापुर गांव स्थित निपुण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय पांडेय, प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष यशवंत सिंह, शिबू कुमारी, सुधा तिवारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
बसंतपुर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अशोक राय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अमित कुमार, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हृदयानंद सिंह और डीपीएस में एजाज अली सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।
रघुनाथपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह और थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने झंडा फहराया। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा, मैरवा, दरौली और पचरुखी प्रखंड समेत अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी दी गई। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस के इस मौके पर उत्साह और देशभक्ति का माहौल छाया रहा।