Explore

Search

December 11, 2025 5:42 am

सिवान : एसपी ने नगर थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंगलवार को नगर थाना का निरीक्षण किया और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया गया।

एसपी ने थाना दैनिकी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर, सीडी पार्ट टू, गुंडा पंजी समेत अन्य अपराध संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष को कुछ अभिलेखों को अद्यतन करने का आदेश दिया, ताकि अपराध नियंत्रण में तेजी लाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की प्रतिदिन जांच, नियमित पेट्रोलिंग गश्त और शराब व तस्करों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर