Explore

Search

August 9, 2026 4:13 pm

सिवान : आपरेशन अमानत के तहत लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरपीएफ ने रेल मदद पोर्टल की सूचना पर यात्री को लौटाई प्रतिमा


  • ट्रेन संख्या 14006 से बरामद हुई पीतल की लड्डू गोपाल प्रतिमा
  • रेल मदद पोर्टल पर यात्री ने मांगी थी सहायता
  • आरपीएफ ने सुरक्षित रखकर सत्यापन के बाद किया सुपुर्द
  • ऑपरेशन अमानत के तहत पूरी प्रक्रिया की गई पूरी

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूट गई लड्डू गोपाल की प्रतिमा को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सम्मानपूर्वक सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ की इस कार्रवाई की यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है।

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को सउनि मयंक भूषण तिवारी पाली प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 14006 डाउन के इंजन से दूसरे कोच में ट्रेन एस्कार्ट स्टाफ कांस्टेबल रामाश्रय यादव के पास लड्डू गोपाल की प्रतिमा सुरक्षित है, जिसके संबंध में रेल मदद पोर्टल पर सहायता मांगी गई है।
सूचना मिलते ही ट्रेन के सिवान जंक्शन पहुंचने पर उक्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक प्राप्त कर आरपीएफ पोस्ट के रोजनामचा कक्ष में सुरक्षित रखा गया।
आरपीएफ द्वारा देवरिया जिले के लार टाउन थाना क्षेत्र के नदौली निवासी शिवेश नाथ त्रिपाठी को सूचना दी गई, जिन्होंने 139 रेल मदद पोर्टल पर प्रतिमा खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोपहर में शिवेश नाथ स्वयं आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और आधार कार्ड के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित कराई।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन श्वेतिमा मिश्रा आनंद विहार से लार रोड तक गाड़ी संख्या 14006 में यात्रा कर रही थीं। उतरने के दौरान भूलवश कोच संख्या एस-4 में पीतल की लड्डू गोपाल प्रतिमा छूट गई थी।
आरपीएफ ने यात्री के टिकट, पहचान पत्र एवं मोबाइल पर श्वेतिमा मिश्रा से बातचीत कर सहमति प्राप्त करने के बाद आपरेशन अमानत के तहत विधिवत रोजनामचा लेखन कर प्रतिमा को सुपुर्द कर दिया।
आरपीएफ की इस तत्परता और ईमानदार कार्रवाई की लोगों ने प्रशंसा की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर