✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के बड़ी मस्जिद स्थित प्रधान कंप्लेक्स में रविवार को जिला स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रधान इकाई के निर्देशानुसार जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आनंद कुमार सोनी को जिला स्वर्णकार संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। साथ ही, नई टीम पर भरोसा जताते हुए जिले के स्वर्णकार समाज के हित में कार्य करने की बात कही।
नई जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- जिला महासचिव: सुधांशु सोनी, विजय सोनी
- जिला उपाध्यक्ष: पूर्व प्रमुख रेणु देवी, रमेश सोनी, अरविंद सोनी, प्रेम प्रकाश, सहदेव सोनी
- जिला सचिव: विजय कुमार, गुड्डू सोनी
- जिला मीडिया प्रभारी: संजय सोनी, बृजेश सोनी
- जिला कोषाध्यक्ष: प्रदीप कुमार उर्फ मुन्ना सोनी
- विशेष सदस्य: हीरालाल सोनी, सुग्रीव सोनी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष सोनी, राजकुमार सोनी, सुशील सोनी, अभिमन्यु सोनी, उत्तम सोनी, राज प्रताप वर्मा
नव-नियुक्त अध्यक्ष आनंद कुमार सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के विकास और हित में कार्य करने वाले सभी लोग अपने सुझाव और सहयोग के साथ आगे आएं।
इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद सत्यम भारतीय ने किया। मौके पर गोपालगंज संघ के अध्यक्ष पप्पू प्रसाद, सर्राफा मंडल अध्यक्ष देव कुमार, सारण प्रमंडल प्रभारी सुशील सोनी सहित अन्य स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।