Explore

Search

December 15, 2025 9:52 am

रघुनाथपुर- सिसवन मुख्य पथ पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, लोग हुए परेशान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान), थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शुक्रवार को रघुनाथपुर- सिसवन मुख्य पथ पर एक महुआ का विशाल पेड़ गिरने से करीब साढ़े तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज पछुआ हवा के कारण गिरा पेड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि रघुनाथपुर- सिसवन मुख्य पथ पर स्थित नेवारी गांव के मध्य विद्यालय के पास एक पुराना महुआ पेड़ था, जिसकी जड़ें कमजोर हो गई थींपानी से भरे गड्ढे की वजह से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, और शुक्रवार दोपहर तेज पछुआ हवा के कारण वह पेड़ गिर गया

स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

पेड़ गिरने के बाद दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक आवागमन पूरी तरह से रुक गया। इस दौरान राहगीर दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गए। सूचना मिलते ही मुखिया सुनीता देवी के प्रतिनिधि सरोज कुमार दास ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ की डाली काटकर रास्ता साफ किया, जिससे आवागमन फिर से शुरू हो सका।

जांच और कार्रवाई जारी

इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार ने बताया कि पेड़ का दावा करने वाले व्यक्ति से जमीन की कागजात की मांग की गई है, और जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर