Explore

Search

January 20, 2026 3:24 pm

रघुनाथपुर : बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए बदलाव जरूरी : प्रशांत किशोर

रघुनाथपुर : बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए बदलाव जरूरी : प्रशांत किशोर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

राजपुर मैदान में जनसुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने की बड़ी अपील

रघुनाथपुर (सिवान) : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को राजपुर खेल मैदान में आयोजित सभा के दौरान जनता से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार वोट देते समय चेहरे नहीं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के भविष्य को देखकर नई सरकार का गठन करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘बदलाव यात्रा’ केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन की पहल है। प्रशांत किशोर ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र की खामियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “राशन कार्ड बनवाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए आम नागरिकों को रिश्वत देनी पड़ती है। यह व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्ट और आमजन विरोधी हो चुकी है।”

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे झूठे आश्वासन देने वाले नेताओं से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि बिहार में अगर सच्चे परिवर्तन की उम्मीद है, तो वोट देते समय स्वच्छ छवि, ईमानदारी और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि “अब वक्त है कि जनता का शासन स्थापित हो और इसके लिए आम आदमी को जागरूक होकर निर्णय लेना होगा।”

सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रशांत किशोर के विचारों का समर्थन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर