Explore

Search

December 11, 2025 4:44 am

मैरवा में रामनवमी जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : रामनवमी के पावन अवसर पर मैरवा की धरती पर एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा जब नगर भ्रमण पर निकली, तो “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यह जुलूस नई बाजार, पुरानी बाजार, मझौली रोड, मेन रोड होते हुए गुठनी मोड़ से होकर मैरवा धाम पहुंचा।

जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के हाथों में धार्मिक ध्वज थे और उनके कदम भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में सभी धर्मों—हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों—के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। रास्ते भर विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे को गले मिलते और रामनवमी की शुभकामनाएं देते देखे गए, जो भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति की सशक्त झलक पेश करता है।

रामनवमी के इस पावन अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात था। साथ ही एसडीपीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस जुलूस के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई थी, जिससे यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर