Explore

Search

December 13, 2025 4:19 pm

मैरवा: ट्रक के धक्के से कार सवार दो युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा थाना क्षेत्र के बड़कामांझा के निकट सोमवार की रात एक ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रमेश कुमार और अनूप कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार और अनूप कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने नौतन गए थे। समारोह के बाद वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर