Explore

Search

April 20, 2026 2:58 am

मैरवा-गुठनी मार्ग पर स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर स्थित बभनौली पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से ई-रिक्शा पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में केवल चालक ही सवार था, जबकि स्कार्पियो में चालक समेत कुल चार लोग मौजूद थे। स्कार्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच में जुट गई।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को सामान्य कर लिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर