Explore

Search

December 15, 2025 10:17 am

मैरवा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में हुआ भव्य आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्पोर्ट्स अकादमी की स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून ने खिलाड़ियों के साथ केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को मोमेंटो, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स अकादमी के निर्देशक संजय पाठक ने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सहभागिता को नकारा नहीं जा सकता। आधी आबादी के बिना विश्व विकास की कल्पना अधूरी है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार, समाज और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स अकादमी के नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एनआईएस कोच रंजीत लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदा कुमारी, नीतू कुमारी, निक्की कुमारी, सिमरन परवीन, अंजली कुमारी, अंशु कुमारी सहित एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर