Explore

Search

December 15, 2025 10:59 am

महाराजगंज : सांसद ने लोकसभा में रेल से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बजट सत्र में रखी अपनी बात

महाराजगंज (सीवान)। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में रेल संबंधी अनुदान मांग वित्त वर्ष 2025-26 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रथम वक्ता के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई मांगें रखीं और सरकार के कार्यों की सराहना की।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रवनीत सिंह बिट्टू को रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस बार के बजट में करीब 10,066 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो बिहार के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

उन्होंने संसद में विशेष रूप से छपरा जंक्शन से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर, मोहम्मदपुर होते हुए मोतिहारी तक नए रेलवे लाइन के निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा, सीवान-दारौंदा-महाराजगंज-मशरख होते हुए पटना के लिए नमो भारत एवं डीएमयू ट्रेन सेवा शुरू करने और गोरखपुर-सीवान-एकमा-छपरा होते हुए पाटलिपुत्र/पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखी।

सांसद सिग्रीवाल ने एकमा के पूर्वी ढाला पर एक ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत पर भी जोर दिया ताकि स्थानीय लोगों को यातायात जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके। उन्होंने बिहार में रेलवे के विस्तार और यात्री सुविधाओं के विकास पर सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इन मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर