✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मांझी-बरौली मुख्य पथ पर दो बाइक की टक्कर, घायल युवक सदर अस्पताल रेफर
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर पोखरा गांव के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान मोहन बाजार निवासी परमेश्वर प्रसाद उर्फ लोटन, बंगरा निवासी अंकित कुमार, कसदेवरा बंगरा निवासी चुनचुन साह और मोहन बाजार निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं, जिससे दुर्घटना हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, वहीं सदर अस्पताल रेफर किए गए युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।