✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सिवान), थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और हिंसा के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 16 लोगों को नामजद किया है।
विवाद के बाद खूनी संघर्ष में कई घायल
थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच फरवरी की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गानों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह यह विवाद फिर तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ और कई लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज, 16 लोग नामजद
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है।
पहले पक्ष से इंदौली निवासी शुभम कुमार यादव की ओर से दिए गए आवेदन में गांव के ही सोनू कुमार, नितेश कुमार, छोटू कुमार, विशंभर प्रसाद, रंजीत कुमार, प्रतिमा कुमारी और प्रदीप कुमार को नामजद किया गया है।
दूसरे पक्ष से विशंभर प्रसाद की पत्नी रीता देवी ने आवेदन देकर गांव के ही पिंटू यादव, मिथिलेश यादव, सुजीत यादव, रमेश यादव, ब्रजेश यादव, प्रिंस यादव, अनिल यादव, अभिषेक यादव, डब्ल्यू यादव, हरदेव यादव और देवेंद्र यादव को नामजद किया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है और मामले की छानबीन जारी है।